केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से साल 2025 में 212 पदों के लिए भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी 2025 से शुरू हो चुके है और 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा जारी रहने वाली है। CBSE की तरफ से आयोजित की जा रही इस भर्ती में सुपरिन्टेन्डेन्ट एवं जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती होने वाली है।। इसमें अलग अलग कैटोगरी के लिए पदों की संख्या अलग अलग है। जिन लोगो को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वो लोग CBSE Registration के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
212 पदों के लिए होगी भर्ती
CBSE में सुपरिन्टेन्डेन्ट के पदों के लिए जनरल के लिए 59 पद शामिल है, जबकि OBC के लिए 38 पद , EWS के लिए 14 पद, SC के लिए 21 पद, ST के लिए 10 पद शामिल है। कुल पद 142 सुपरिडेंट के लिए शामिल है। वही पर जूनियर असिस्टेंट पद के लिए कुल संख्या 70 है और इसमें जनरल के लिए 5 पद शामिल है , OBC के लिए 34 पद शामिल है, EWS के लिए 13 पद शामिल है SC एवं ST के लिए 9 – 9 पद शामिल है।
पदों के लिए योग्यता एवं आयु सीमा
इस भर्ती के लिए CBSE ने न्यूनतम आयु सीमा 18 साल एवं अधिकतम सुपरिन्टेन्डेन्ट के लिए 30 साल एवं जूनियर अस्सिटेंट के लिए 27 साल रखी है। वही पर सुपरिन्टेन्डेन्ट के लिए योग्यता किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री एवं इंग्लिश या हिंदी में टाइपिंग एवं कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए। वही पर जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए 12 वी की परीक्षा उत्तीर्ण की जानी आवयश्क है, इंग्लिश एवं हिंदी दोनों में से किसी एक में टाइपिंग होना जरुरी है। CBSE में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बता दे की इसमें आयु सीमा में छूट भी लागु है। SC / ST के लिए 5 साल, OBC के लिए 3 साल एवं POBD एवं महिलाओ के लिए 10 साल एवं PWBD SC / ST के लिए लिए 15 साल, PWBD OBC नॉन क्रीमी लेयर के लिए 13 साल की छूट लागु है। जबकि महिलाओ के लिए इसमें 10 साल की छूट लागु है।
कैसे होगा सिलेक्शन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का एग्जाम एवं टाइपिंग टेस्ट के जरिये सिलेक्शन होने वाला है। एग्जाम में दो चरण होंगे। जिसमे पहले चरण में एग्जाम 150 क्वेश्चन शामिल होंगे जो की 450 अंको का होने वाला है। जबकि दूसरे चरण में ऑब्जेक्टिव एवं डिस्क्रिप्टिव टाइप एग्जाम होने वाला है। इसका समय 3 घंटे का होगा। जबकि पहले एग्जाम का समय भी 3 घंटे का होगा। पहले चरण के एग्जाम में करंट अफेयर, रीजनिंग, मैथ , जनरल हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर आदि के प्रश्न शामिल होंगे जबकि दूसरे एग्जाम में करंट अफेयर्स , हिस्ट्री जैसे विषय शामिल होंगे
एग्जाम सेंटर कहा कहा होंगे
CBSE के लिए टियर 1 एग्जाम के लिए सेण्टर गुवाहाटी, पटना, विजयवाड़ा, चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली, नॉएडा, बंगलौर, अजमेर, चेन्नई, प्रयागराज, देहरादून, थिरुवनंतपुरम, भोपाल, पुणे, भुबनेश्वर शामिल है। आवेदन के समय इन सेंटर का चुनाव अभ्यर्थी अपनी मर्जी से कर सकते है। अपनी सुविधा के मुताबिक एग्जाम सेंटर चुनाव का विकल्प CBSE ने दिया है।
कैसे होगा आवेदन
CBSE की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपको निचे डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है। जिस पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण की पक्रिया को पूर्ण किया जा सकता है। आवेदन के दौरान आपको अपने नवीनतम फोटोग्राफ, एजुकेशनल डॉक्यूमेंट, आधार कार्ड आदि की जरुरत होगी। इसके साथ ही आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट के जरिये भुगतान हो सकता है।