स्कूलों पर CBSE बोर्ड की सख्ताई, जारी किये नोटिस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ बोर्ड से सम्बंधित सभी स्कूलों पर एक बार फिर से सख्ती बरती जा रही है। बोर्ड ने सभी स्कूलो स्कूल के बारे में सभी महत्पूवर्ण जानकारी वेबसाइट पर जारी करने को कहा गया है। जिन स्कूलों के पास खुद की वेबसाइट नहीं है या फिर वेबसाइट पर स्कूलों ने सभी जरुरी जानकारी एवं लिंक नहीं दिए है। उनको एक महीने के अंदर सभी जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के सम्बन्ध नोटिस जारी किया है।

स्कूलों के लिए जरुरी होगी वेबसाइट

CBSE से सम्बंधित सभी स्कूलों में से कुछ के पास खुद की वेबसाइट नहीं है तो कुछ के पास है और जिनके पास है उन्होंने भी जरुरी जानकारिया एवं महत्पूर्ण दस्तावेज एवं लिंक इन वेबसाइट पर अपडेट नहीं किए है। जिन स्कूलों के पास वेबसाइट नहीं है उनको 30 दिन के अंदर अपनी कार्यात्मक वेबसाइट बनाकर सभी जानकारी उसमे देनी होती है। इसके साथ ही स्कूलों को सार्वजनिक प्रकटीकरण के तहत वांछित जानकारी और दस्तावेज को भी यहाँ पर अपडेट करना होता है।

CBSE बोर्ड करेगा करवाई

आपको बता दे की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से वर्ष 2021 में ही एफिलेटेड स्कूलों को स्टाफ डिटेल्स को सर्वजिनक करने और वेबसाइट बनाने का निर्देश जारी किया गया था लेकिन बहुत से स्कूल ऐसे है जिन्होंने अब तक इन नियमो का पालन नहीं किया है। जिसके लिए बोर्ड की तरफ से इन स्कूलों को 30 दिन का समय और दिया गया है। अगर स्कूल इन 30 दिनों के दौरान ये नियम पूर्ण नहीं करते है तो संबद्धता उपनियमों के अध्याय 13 के तहत बोर्ड करवाई करेगा, इसके साथ ही जो स्कूल इन नियमो का पालन करने में असफल रहता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

CBSE Board Notification
 

Leave a Comment