पिछले 24 घंटो के दौरान राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज हुई है। पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण बारिश एवं ओलावृष्टि की घटनाओ में तेजी आई है। फसलों के लिए फ़िलहाल बारिश काफी फायदेमंद है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण भारत के उत्तर पश्चिमी एवं मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। आगामी 24 घंटो के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान , बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कुछ राज्यों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। सुबह के समय कोहरे एवं रात के समय ओस के गिरने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में आज बारिश की गतिविधिया
प्रदेश में आज अलग अलग जिलों में बारिश की गीतिवधिया दर्ज की जा सकती है। आज बैतूल, हरदा, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, सिवनी, छटपुर, टीकमगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश एवं ओलावृष्टि की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। रासस्थान के पश्चिमी हिस्सों के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का असर अलग अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा। 14 जनवरी तक पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भी नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी 24 घंटो के दौरान कोहरे एवं कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं झंझावात की संभावना है।
वही पर राजस्थान राज्य के करोली, धौलपुर, बांरा, भरतपुर, हनुमानगढ़ सहित आसपास के हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधिया दर्ज को सकती है। अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना है। जबकि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में आज अलग अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार है। जबकि 12 से 13 जनवरी के दौरान घने कोहरे की स्थिति कुछ हिस्सों में बन सकती है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, कुशीनगर, महराजगंज, चंदौली सहित अन्य कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की चादर
दिल्ली में 13 से 14 जनवरी के दौरान कुछ हिस्सों में सुबह एवं रात के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है यातायात प्रभावित होने की संभावना है। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में 12 से 15 जनवरी के दौरान कोहरे की स्थिति बनने की संभावना है।
बिहार राज्य में 13 से 14 जनवरी के दौरान मौसम विभाग पटना के मुताबिक चम्पारण के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों, गोपालगंज, सिवान, सरन, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल सहित अन्य कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।